फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Suspension on Retired Headmaster notice issued to BEO

रिटायर्ड हेडमास्टर के निलंबन पर बीईओ को नोटिस

Fri, 03 Jul 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर के प्राथमिक स्कूल रूपखेड़ा में तैनात हेडमास्टर को सेवानिवृत्ति के बाद निलंबित करने के मामले में गुरुवार को बीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


 बीईओ की अधूरी रिपोर्ट पर रिटायर्ड होने के बाद हेडमास्टर को निलंबित किया गया है। अब उसे दस्तावेज में बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 प्राथमिक स्कूल रूपखेड़ा के इंचार्ज हेडमास्टर हरिशंकर मिश्रा को बीती एक जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। यह कार्रवाई हरचंदपुर के बीईओ दिनेश मौर्या की संस्तुति पर की गई।
विज्ञापन


 हेडमास्टर बीती 30 जून को रिटायर्ड हो गए, लेकिन बीईओ ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया था। निलंबन आदेश जारी करने के बाद बीएसए को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ हरचंदपुर का स्थानांतरण फर्रुखाबाद के लिए हो गया है। यह नोटिस फर्रुखाबाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed