फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Surgery removes congenital stone in 13-year-old girl

Raebareli News: सर्जरी से दूर हुई 13 साल की बच्ची की जन्मजात पथरी

Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Surgery removes congenital stone in 13-year-old girl
रायबरेली। एम्स के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने किडनी की जन्मजात होने वाली दुर्लभ पथरी की परेशानी को सफल सर्जरी से दूर कर दिया। 13 साल की बच्ची को पेट में बार-बार होने वाले दर्द की शिकायत के बाद यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में लाया गया था। बच्ची एक वर्ष से पेट दर्द व पेशाब में जलन की शिकायत कर रही थी।
विज्ञापन

जांच मे पता चला कि बच्ची क्रॉस फ्यूज रेनल एक्टोपिया नामक दुर्लभ जन्मजात गुर्दे की समस्या से ग्रसित थी। इससे पथरी बन जाने के कारण उसकी परेशानी बढ़ती जा रही है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गत दो दिसंबर को बच्ची की सफल सर्जरी कर पथरी को लेजर मशीन से तोड़ा गया। सर्जरी करने वाली टीम में यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अभय (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. रविराज (सर्जरी रेजिडेंट), कृष्णा गुर्जर, बीना, एस जयपाल (नर्सिंग स्टॉफ) व लक्ष्मी शामिल रहे। शुक्रवार को बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि यह एक जन्मजात विकृति है, जिसमें दोनों किडनी शरीर के एक ही ओर स्थित होकर एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। एक किडनी अपनी सामान्य स्थिति छोड़कर दूसरी तरफ चली जाती है, इससे शरीर की आंतरिक संरचना बदल जाती है। एम्स की निदेशक प्रो. अमिता जैन ने सर्जरी करने वाली टीम को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed