{"_id":"589374804f1c1b313de83cd2","slug":"smashing-into-trucks-killing-two-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना काल, ट्रकों में भिड़ंत, दो चालकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना काल, ट्रकों में भिड़ंत, दो चालकों की जान गई
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
रायबरेल में ट्रकों में भिड़ंत, क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कोहरे के चलते दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक खलासी का पैर टूट गया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया।
पंकज कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी विसुनपुर थाना बघौल जिला रोहतास ट्रक चालक था। वह पशु आहार लेकर महराजगंज की ओर आ रहा था। दूसरा ट्रक चालक सरिया लादकर हैरदगढ़ की ओर जा रहा था।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रीवां गांव के पास कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार और दूसरे ट्रक चालक महेश कुमार निवासी हरकटवा थाना राबर्टगंज जिला सोनभद्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं खलासी बलदेव निवासी पोर्डाडीम थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र का पैर टूट गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ अरविंद सरोज और गुमावां चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे।
एसओ ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। साथ ही ट्रक चालकों के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।