फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six lakhs cheated by assistant manager in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर असिस्टेंट मैनेजर से ठगे छह लाख

Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs cheated by assistant manager in the name of getting job in railway
रायबरेली में बुधवार को डीह थाना क्षेत्र में पकड़े गए ठग व मौजूद पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर असिस्टेंट मैनेजर से ठगे छह लाख
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र चेक कराने पर निकला फर्जी, दो आरोपी दबोचे, चार फरार
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में रेलवे की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने एक आटो एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर से छह लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं ठगों ने रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। भरोसे के तौर पर छह लाख रुपये की चेक भी दिया, लेकिन जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला और चेक भी बाउंस हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार ठग अभी फरार हैं।
ग्राम पूरे नरायन मजरे जगदीशपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रायबरेली में ऑटो एजेंसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करता है। वहीं पर सौरभ सिंह भी काम करता है। उसने मुझे बताया कि मेरे पास कुछ लोग हैं, जो लोगों की रेलवे में नौकरी लगवाते हैं। आशीष सिंह, मनोज सिंह, शानू निवासीगण करौंदी हैदरगढ़ जिला बाराबंकी ने तीन लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आशीष सिंह ने अपने खाते में दो लाख जमा कराए और नियुक्ति पत्र के नाम पर ठगों ने एक लाख फिर वसूले। इतना ही नहीं ठगों ने भरोसा दिया कि यदि नौकरी न मिले तो रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए उसने छह लाख रुपये की फर्जी चेक भी पीड़ित को दिया। पीड़ित ने जब नियुक्ति पत्र चेक कराया तो वह फर्जी निकला। चेक भी फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने जब ठगों से संपर्क किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवक ने डीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सौरभ सिंह निवासी कान्हामऊ रायबरेली, आशीष सिंह, मनोज सिंह, शानू निवासी करौंदी हैदरगढ़ बाराबंकी, लाल गोपाल निवासी छेदी का पुरवा थाना मिल एरिया रायबरेली व आशीष सुमिरन निवासी पूरे नक्की समरहदा अमावां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इसमें पुलिस ने मनोज सिंह व शानू सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य ठगों की तलाश कर रही है। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed