{"_id":"69d94c85f61576ca2506c6c8","slug":"sir-list-released-335-lakh-voters-decreased-in-the-district-raebareli-news-c-101-1-slko1033-155155-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एसआईआर की सूची जारी, जिले में घट गए 3.35 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एसआईआर की सूची जारी, जिले में घट गए 3.35 लाख मतदाता
Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची दिखाते राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि। संवाद
रायबरेली। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। एसआईआर के दौरान जिले में 3.35 लाख से अधिक वोटर कम हो गए हैं। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले में 22,23,195 वोटर थे। अब यह संख्या घटकर 18,87,398 हो गई है। ट्रांस जेंडर भी 65 से घटकर 25 हो गए हैं। हालांकि एसआईआर का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद 1.02 लाख नए वोटर बढ़ाए गए।
पिछले साल नवंबर से जिले में एसआईआर का काम शुरू हुआ। बीएलओ के माध्यम से गांवों में वोटरों से एसआईआर फॉर्म भरवाए गए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिले में 22.23 लाख से अधिक वोटर थे। छह जनवरी 2026 को एसआईआर का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी किया गया तो जिले में वोटरों की संख्या घटकर 17,85,187 हो गई।
यह काम पूरा होने के बाद संदिग्ध वोटरों को नोटिस देकर सुनवाई के साथ ही नए वोटर बढ़ाने का काम शुरू किया गया। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, तो जिले में वोटरों की संख्या 18,87,398 हो गई। वर्ष 2024 की तुलना में वोटरों की संख्या में बेहद कमी आई है। हालांकि जनवरी से अब तक 1.02 लाख नए वोटर बनाए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
तीन माह में 16,591 युवा वोटर लिस्ट में शामिल
जनवरी से पहले एसआईआर में 4101 युवाओं को वोटर बनाया गया। जनवरी में जारी फाइनल ड्रॉफ्ट के बाद जिले में 18 से 19 साल के वोटरों को शामिल करने का काम शुरू किया गया। अंतिम प्रकाशन हुआ तो युवाओं की संख्या बढ़कर 20,692 हो गई। यानी तीन माह में 16,591 नए वोटर मतदाता सूची में शामिल किए गए। बछरावां में 3173, हरचंदपुर में 3163, रायबरेली में 4190, सलोन में 3584, सरेनी में 2954 व ऊंचाहार में 3628 युवाओं को वोटर बनाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
जिले में जेंडर रेशियो 852 से बढ़कर 860 हुआ
जिले में जेंडर रेशियो में इजाफा हुआ है। फाइनल ड्रॉफ्ट में जेंडर रेशियो 852 था। अंतिम सूची के प्रकाशन में यह संख्या बढ़कर 860 हो गई। जिले में तीन माह में बनाए गए 1,02,212 वोटरों में 51,152 पुरुष और 51,060 महिला वोटर शामिल हैं। इससे पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में ईपी रेशियो भी 50.28 से बढ़कर 53.69 हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -
एसआईआर के बाद जिला में विधानसभा क्षेत्रवार वोटर
विधानसभा क्षेत्र पुरुष वोटर महिला वोटर अन्य कुल वोटर
बछरावां - 163306 - 140016 - 04 - 303326
हरचंदपुर - 162473 - 139677 - 10 - 302160
रायबरेली - 172234 - 152106 - 04 - 324344
सलोन - 170411 - 145943 - 00 - 316354
सरेनी - 176667 - 150266 - 05 - 326938
ऊंचाहार - 169837 - 144437 - 02 - 314276
कुल - 1014928 - 872445 - 25 - 1887398
-- -- -- -- -- -- -- -
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एसआईआर की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। एसआईआर की फाइनल मतदाता सूची को जिले और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति सूची में अपना नाम चेक कर सकता है।
-हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी