{"_id":"62853b3beab8055183373d76","slug":"school-raibaraily-news-lko6311990125","type":"story","status":"publish","title_hn":"2298 परिषदीय स्कूलों में सुधरेंगे प्रसाधन, कइयों में नए बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2298 परिषदीय स्कूलों में सुधरेंगे प्रसाधन, कइयों में नए बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गांवों में संचालित 2298 परिषदीय स्कूलों के प्रसाधनों के दिन बहुरेंगे। खराब पड़े प्रसाधनों की मरम्मत के साथ कई स्कूलों में नए प्रसाधन बनवाने का भी आदेश दिया गया है।
डीपीआरओ ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को पत्र जारी करके संबंधित स्कूलों से संपर्क करके गर्मी में काम पूरा कराने के निर्देश दिया है। वहीं स्कूलों में लगे सबमर्सिबल पंप भी ठीक कराने को कहा गया है।
स्वस्थ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ ही प्रसाधनों का इंतजाम किया गया है। तमाम परिषदीय स्कूलों में बने प्रसाधन मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई स्कूलों में प्रसाधन बने ही नहीं हैं। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव और बढ़िया संचालन के साथ ही डीपीआरओ ने स्कूली प्रसाधनों को भी ठीक कराने का आदेश दिया है।
सहायक विकास अधिकारियों को जारी पत्र में डीपीआरओ ने स्कूलों से संपर्क करके खराब प्रसाधनों की मरम्मत कराने का आदेश दिया है। पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल भी ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन स्कूलों में प्रसाधन नहीं हैं, वहां उनका निर्माण कराने का आदेश दिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का आदेश दिया गया है।
डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि परिषदीय स्कूलों में प्रसाधनों की मरम्मत न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सभी एडीओ को स्कूलों के सबमर्सिबल और खराब प्रसाधन ठीक करवाने के आदेश दिए हैं।