फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

बीएसएस स्कूल के प्रबंधक की धमकी, पांच लाख लो, वरना मरवा दूंगा

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
school
रायबरेली। पहले सीबीएसई 12वीं परीक्षा में बच्चों को फेल किया गया और अब आवाज उठाने पर धमकाया जा रहा है। बीएसएस स्कूल के प्रबंधक ने बच्चों के हक की आवाज उठाने वाले व्यक्ति को मामला दबाने के लिए पांच लाख का ऑफर दिया।
विज्ञापन

बात न मानने पर जान से मरवाने की धमकी दी। मामले में प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। छात्र-छात्राओं ने बुधवार को भी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा-12 के आए परिणाम में कई छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। अभिभावक और छात्र-छात्राओं में शामिल राज सिंह यादव, अंकित पाल, विनोद सिंह, अरुण वर्मा, संतोष सोनकर, अर्जुन वर्मा, विनय सिंह, अंबुज पटेल, सुनीत यादव, युवराज सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की गई। आरोप लगाया कि शासनादेश की अनदेखी करते हुए कक्षा-12 का रिजल्ट तैयार करने में अनियमितता बरती गई। जो छात्र अध्यापकों से ट्यूशन पढ़ते थे, उनका प्रदर्शन कमजोर होते हुुए भी अच्छे नंबर दिए गए। हम लोगों ने ट्यूशन नहीं पढ़ा, जिसकी वजह से कम नंबर दिए गए। इस वजह से फेल हो गए।
इसके लिए प्रधानाचार्य और प्रबंधक जिम्मेदार हैं। मामले की जांच कराकर न्याय दिलाया जाए। डीएम ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। देर शाम मामले में केस दर्ज हो गया।

सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि प्रभुटाउन निवासी संतोष कुमार सोनकर की तहरीर पर बीएसएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएल सिंह, प्रधानाचार्य बुधराज प्रजापति, उप प्रधानाचार्य विकास सिंह के अलावा शिवम पटेल, चंदन सिंह, राजीव रंजन, अवनीश सिंह, साहिल व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि प्रबंधक आदि ने उसके घर आकर पांच लाख का आफर दिया और कहा कि मामले में शांत रहो। ऐसा नहीं करने पर जान से मरवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed