{"_id":"6a738f76ea69b6167707c02a","slug":"salon-and-amavan-teams-emerge-winners-in-volleyball-raebareli-news-c-101-1-slko1034-164532-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वॉलीबॉल में सलोन व अमावां की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वॉलीबॉल में सलोन व अमावां की टीमें विजेता
Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच खेलते खिलाड़ी।
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराई गई। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकास क्षेत्रों सलोन, अमावां, ऊंचाहार, बछरावां, हरचंदपुर एवं नगर क्षेत्र की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर जिले की टीमें भी बनाई गईं। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग से विकास क्षेत्र सलोन की कंपोजिट विद्यालय तिवारीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि नगर क्षेत्र की कंपोजिट स्कूल चक अहमदपुर की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग से विकास क्षेत्र अमावां की उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग की टीम विजेता बनी। विकास क्षेत्र ऊंचाहार की उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवा की टीम उपविजेता रही। प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन कर 14-14 सदस्यों वाली टीम बनाई गई, जो मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
वॉलीबॉल बालक टीम में नरेंद्र, अंकित, मिथुन, दीपांशु, शुभम, अंश, शनि व अमन (सभी कंपोजिट स्कूल तिवारीपुर सलोन), आकाश व आदित्य (दोनों कंपोजिट स्कूल चक अहमदपुर नगर) और नितेश, अंश, राज व सोनू (सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय सावापुर नेवादा ऊंचाहार) शामिल हैं। वॉलीबॉल बालिका टीम में आकृति, सोनाली, शिवी, रीना, निधि, नीलम व प्रिया (सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग अमावां) और सेजल, शुभी, दिव्या, सुहानी, शिवांशी, पल्लवी व अंतिमा (सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवा ऊँचाहार) को शामिल किया गया है।
फुटबॉल में सलोन टीम ने बाजी मारी
फुटबॉल प्रतियोगिता में सिर्फ बालक वर्ग के मुकाबले हुए। विकास क्षेत्र सलोन की उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर कसिहा की टीम विजेता बनी। विकास क्षेत्र राही की कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की टीम उपविजेता रही। प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ी चयनित कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम बनाई गई।
टीम में रौनक मिश्रा, अमित यादव, लकी सिंह, राज वर्मा, शत्रुहन पाठक, हिमांशु, आकाश, शिवा, गोलू वर्मा, आंशू, सागर व अभिषेक (सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर कसिहा सलोन) और सचिन, सूरज, चांद व राजेंद्र (सभी कंपोजिट स्कूल जगदीशपुर राही) शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर शोएब हसन, रेनू शुक्ला, शिवशरण सिंह, निरुपमा बाजपेयी, मोहम्माद रमजान, मुन्नालाल साहू, विजय सिंह, रमेश कुमार, रेखा सिंह, नाहिद बानो, मनोज कुमार, विवेक रावत, दिलीप कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।