फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RP yadav shift in sulatanppur jail

रायबरेली: शिवपाल के आने से एक दिन पहले बंदी सुल्तानपुर जेल शिफ्ट

Fri, 10 Feb 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
RP yadav shift in sulatanppur jail
रायबरेली। आदित्य मर्डर केस में गवाह को धमकाने के आरोप में दोबारा गिरफ्तार सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को बुधवार रात जिला जेल से सुल्तानपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। 10 फरवरी को पूर्व जिलाध्यक्ष से मिलने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जेल जाने वाले थे। इससे पहले ही निरुद्ध बंदी को सुल्तानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर 2019 को डी-फॉर्मा के छात्र आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में छह नवंबर 2019 को आरपी यादव को जेल भेजा गया था और दिसंबर में बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 22 माह बाद सितंबर 2021 में वह जमानत पर छूटे थे। इस हत्याकांड की गवाह राजकुमारी सिंह को धमकाने के आरोप में चार फरवरी को सपा नेता को दोबारा गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इधर, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के 10 फरवरी को जेल में बंद आरपी यादव से मिलने आने की खबर लगने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष को सुल्तानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed