फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Robbery of bullion trader: Two miscreants seen in CCTV footage

सराफा व्यवसायी से लूट : सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बदमाश

Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Robbery of bullion trader: Two miscreants seen in CCTV footage
बछरावां। सराफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बिना नंबर की कार से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखाई दिए हैं लेकिन चेहरे साफ नहीं होने के कारण पुलिस उनकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद बदमाश लखनऊ की ओर भागे थे। ऐसे में पुलिस रायबरेली और लखनऊ के बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए बछरावां पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया है। शनिवार देर रात एसपी रवि कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया। बछरावां कस्बे के ओमनगर निवासी सराफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी की शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद करके वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तिलेंडा के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया और करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। पीड़ित के भाई शशि सोनी की तहरीर पर लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। घायल ऋषि का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की दुकान से बछरावां कस्बे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज से पता चला है कि बदमाश जिस कार से आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार के पास दो बदमाश भी दिखाई दिए हैं। शाम होने के कारण अंधेरा था, जिससे फुटेज में उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास है।


जल्द खुलासा न हुआ तो होगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना पर नाराजगी जताई। मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की ढिलाई के चलते घटना हुई है। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सतीश कुमार सोनी, विकास कुमार सोनी, विपिन सोनी, नीरज साहू, ओमप्रकाश और अजय प्रकाश ने कहा कि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed