फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roads were jammed; vehicles inched along in the presence of the police

Raebareli News: सड़कें जाम, पुलिस की मौजूदगी में रेंगते रहे वाहन

Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Roads were jammed; vehicles inched along in the presence of the police
जीआईसी परीक्षा केंद्र के बाहर जाम में फंसे अभ्यर्थी।
रायबरेली। टीईटी के बाद उमड़ी भीड़ से शुक्रवार को शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मी तैनात रहे लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक जाने में लगभग एक घंटा लग गया। अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा और सुपर मार्केट में जाम से सबसे ज्यादा समस्या हुई। वाहन रेंगने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


जिले में 19 परीक्षा केंद्र बने हैं, जिनमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र में हैं। जिला अस्पताल चौराहे के निकट आचार्य द्विवेदी इंटर काॅलेज, इसी चौराहे से बस स्टेशन जाने वाले मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज, बस स्टेशन चौराहे के निकट महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और पास में ही कानपुर रोड पर वैदिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बस स्टेशन और अस्पताल चौराहे के एक किमी के दायरे में लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षा छूटने के बाद जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे परीक्षा छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीवर के लिए हुई खोदाई से समस्या हुई गंभीर
परीक्षा देने के लिए ज्यादातर अभ्यर्थी अपने चार पहिया वाहनों से आए, जो केंद्र के आसपास की खड़े रहे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को पहले तो वाहन निकालने में असुविधा हुई, फिर जाम में फंसे रहने के बाद किसी तरह शहर से बाहर निकल सके। कचहरी रोड, सुपर मार्केट में सीवर खोदाई के कारण आधी सड़क पहले से ही बंद है। इससे निकलने की जगह कम हो गई है, जिससे जाम की समस्या और भी ज्यादा गंभीर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed