{"_id":"6ac15d37840eb1d72f0ccc60","slug":"500-mw-unit-shut-down-at-ntpc-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169043-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एनटीपीसी में 500 मेगावाट की यूनिट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एनटीपीसी में 500 मेगावाट की यूनिट बंद
Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली यूनिट नंबर छह शनिवार की सुबह आठ बजे तकनीकी खामी के कारण बंद हो गई। इससे परियोजना में बिजली उत्पादन कम हो गया है। परियोजना के अभियंताओं की टीम खामी को दूर करने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली।
परियोजना के अधिकारी रात में यूनिट चालू करने का दावा कर रहे हैं। कोयला आधारित परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें 210-210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें हैं। छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। तकनीकी खामी के चलते परियोजना की सबसे बड़ी यूनिट बंद होने से बिजली संकट पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पहली यूनिट 214, दूसरी 200, तीसरी 213, चौथी 217 व पांचवीं 74 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही थी। इस बाबत परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि तकनीकी परीक्षण के लिए छठवीं यूनिट बंद की गई है। उसे रात में चालू किया जाएगा।