{"_id":"6ac15d957cdbfee25d09ce50","slug":"sugar-laden-truck-falls-into-sai-river-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169001-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सई नदी में गिरा चीनी से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सई नदी में गिरा चीनी से लदा ट्रक
Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस मार्ग पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर सई नदी में गिर
परशदेपुर। लखीमपुर मिल से चीनी लादकर प्रयागराज के फूलपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक शनिवार भोर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सई नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचा ली। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण देखते ही देखते पूरा ट्रक पानी में समा गया।
डीह थाना क्षेत्र की परशदेपुर चौकी के अंतर्गत सलोन-जायस मार्ग पर केशवापुर गांव के पास यह हादसा हुआ। ट्रक चालक अंकित कुमार निवासी कोटवामऊ, फुरसतगंज अमेठी ने किसी तरह ट्रक से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक ने वाहन स्वामी को घटना की जानकारी दी। वाहन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। ट्रक नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना के बाद चालक अंकित घर चला गया। ट्रक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। वाहन स्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक ने फोन कर ट्रक के नदी में गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। सीओ यादुवेंद्र बहादुर ने बताया कि चीनी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सई नदी में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।