फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR registered in trainee pharmacist assault case

Raebareli News: ट्रेनी फार्मासिस्ट की पिटाई में एफआईआर दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in trainee pharmacist assault case
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ट्रेनी फार्मासिस्ट आयुष मौर्या की पिटाई के मामले में शुक्रवार देर रात आरोपी सर्वेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसपी रवि कुमार के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किया। ट्रेनी फार्मासिस्ट की पिटाई की घटना से अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है। पुलिस के अनुसार, जांच में घटना में एक ही आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शहर के सोनिया नगर निवासी ट्रेनी फार्मासिस्ट आयुष की रात करीब एक बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। आरोप है कि इंदिरा नगर निवासी सर्वेश गुप्ता एक मरीज का इलाज कराने इमरजेंसी पहुंचा था। इमरजेंसी में कूड़ादान रखने को लेकर हुए विवाद में सर्वेश ने कथित तौर पर स्टूल से ट्रेनी फार्मासिस्ट पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। आरोप है कि उसने अन्य तीमारदारों से भी मारपीट की।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि घायल ट्रेनी फार्मासिस्ट के पिता राकेश कुमार की तहरीर पर सर्वेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed