{"_id":"6ac15e76a3e2014129040230","slug":"players-showcased-their-talent-in-kho-kho-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169021-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 04 Oct 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का मैच खेलते खिलाड़ी।
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के अंतर्गत शनिवार को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों से आई 19 टीमों ने प्रतिभाग किया।
रायबरेली और लखनऊ की टीमों का दबदबा रहा। इन दोनों जिलों की टीमों ने सर्वाधिक मेडल जीते। हरदोई की टीमों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग में रायबरेली टीम ने जीत हासिल की, जबकि हरदोई टीम उप विजेता रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ को विजेता और रायबरेली को उपविजेता घोषित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी लखनऊ विजेता और रायबरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्षीय बालिका वर्ग से लखनऊ टीम को जीत मिली, वहीं रायबरेली टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग से लखनऊ को विजेता और हरदोई को उपविजेता घोषित किया गया। अंडर-19 बालिका वर्ग में हरदोई विजेता एवं रायबरेली उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जनपदीय खेल समिति की संयोजक डॉ. स्मिता मिश्रा एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व संयोजक मेजर हरिश्चंद्र सिंह ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने पुरस्कार बांटे। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर मंडलीय टीम बनाई जाएगी, जो प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। सुनीता सिंह ने आभार जताया।