फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajasthan government should cooperate with central government to treat children

राजस्थान सरकार बच्चों के इलाज के लिए करें केंद्र सरकार का सहयोग-स्मृति

Tue, 07 Jan 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan government should cooperate with central government to treat children
रायबरेली। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बच्चों की हो रही मौत पर राजस्थान सरकार को कठघरे में किया। फुरसतगंज में मीडिया से बातचीत में स्मृति ने कहा कि राजस्थान सरकार बच्चों के बेहतर इलाज के लिए केंद्र सरकार का सहयोग नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से टीम राजस्थान भेजी गई है।
विज्ञापन

टीम ने कहा है कि हम मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन संवाद और समाधान की दृष्टि राजस्थान सरकार को पहल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने बच्चों की मौत पर राजस्थान सरकार की कमी को माना है। इसलिए वहां की सरकार को भी स्वीकारना चाहिए कि बच्चों के इलाज में कमी की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के सीएचसी फुरसतगंज में 31 लाख 55 हजार की लागत से बने रोगी आश्रयस्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल में महिला, पुरुष के अलग-अलग रहने की सुविधा है। रसोई के साथ ही शौचालय की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मौजूूदा योगी सरकार आम जनता के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में अन्य सुविधाएं क्षेत्र की जनता को दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिवानी तिवारी, मनीषा, सौमिया सिंह, सलोनी, दीपा तिवारी से भी आश्रय स्थल का फीता कटवाया। कहा कि यह हमारी लक्ष्मी हैं। यही फीता काटेंगी। फुरसतगंजकस्बा निवासी अलीम ने स्मृति ईरानी को ज्ञापन देकर बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब है।
इलाज करवा दीजिए। स्मृति ईरानी ने इलाज कराने का भरोसा दिया। बालिकाओं ने स्मृति के साथ सेल्फी लिया। इसके बादवह गौरीगंज के लिए रवाना हुई। इस मौके पर तिलोई विधायक डॉ. मयंकेश्वरशरण सिंह, डीएम अरुण कुमार, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, भवानीदत्त दीक्षित, धमेंद्र गिरि आदि मौैजूद रहे।
भाजपा मंडल मंत्री बहादुरपुर अजय कुमार की हत्या का खुलासा न होने पर परिवारीजन स्मृति ईरानी से मिले। इस दौरान मृतक की मां स्मृति को लिपटकर रो पड़ी। महिला ने पुलिस की मनमानी की शिकायत की। इस पर स्मृति ईरानी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे हाजी मजरे तेंदुआ निवासी अजय कुुमार की करीब 10 दिन पहले हत्या कर दी गई थी।

मृतक भाजपा का बहादुरपुर मंडल का मंत्री था। मृतक की मां निर्मला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्मृति ईरानी को दी। संासद ने निर्मला को गले लगा शांत कराया और एसपी अमेठी को निर्देश भी दिया कि मामले को गंभीरता से लेकर न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed