फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahim, who is living abroad, opened bank accounts in four states with fake documents

Raebareli News: विदेश में बैठे रहीम ने चार राज्यों में फर्जी दस्तावेज से खुलवाए बैंक खाते

Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rahim, who is living abroad, opened bank accounts in four states with fake documents
रायबरेली। चर्चित रायबरेली में विदेशी अपराधी सक्रिय हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यहां से जिन चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनके तार विदेश में बैठे रहीम से जुड़े हैं। उसी के कहने पर चार राज्यों में फर्जी दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाए थे, जिनमें करीब 120 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है। टेरर फंडिंग की आशंका जताते हुए विशेष पुलिस बल (एसटीएफ) ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेधरा मजरे आशा रसीदपुर निवासी संजय पांडेय नौकरी के लिए वर्ष 2018 में दुबई गया था। पांच माह बाद वह गांव लौट आया। 2023 में संजय फिर दुबई गया और इस बार चार माह में ही लौट आया। इसके बाद संजय अपने तीन साथियों सोनू पांडेय, दुर्गेश और दीपक सिंह के साथ अलग-अलग राज्यों के लोगों का खाता खुलवाकर पासबुक और डेबिट कार्ड अपने पास रख लेते थे। इन्हीं खातों में बाहर से पैसे आते थे। संजय के मोबाइल पर रहीम का फोन आता था। वह बताता था कि किस खाते में कितने पैसे डालने हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रहीम पाकिस्तान का रहने वाला है। आरोपियों ने बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड में फर्जी दस्तावेज से करीब 150 बैंक खाते खुलवाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी खातों में लेनदेन रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खातों में सर्वाधिक लेनदेन
-बिहार के गोपालगंज निवासी दीपक कुमार के एचडीएफसी बैंक खाते में जुलाई 2024 से अब तक 2.20 करोड़ रुपये की लेनदेन। रायबरेली से 34.13 लाख रुपये जमा किए गए।
-वनाबिल बिजनेस सॉल्यूशन कंपनी चेन्नई के नाम से एचडीएफसी बैंक खोते में 31 जनवरी 2024 से अब तक 15 करोड़ की लेनदेन हुई। रायबरेली से 12 लाख 23 बार में जमा।
-वनाबिल बिजनेस सॉल्यूशन कंपनी चेन्नई के नाम से भारतीय स्टेट बैंक के खाते में एक मई से नौ अप्रैल 2025 तक 80 लाख की लेनदेन। रायबरेली से जमा रुपये का विवरण बैंक से मांगा गया है।
-एआर इंटरप्राइजेज मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के नाम से आईसीआईसीआई बैंक खाते में अप्रैल 2022 से अब तक 60 करोड़ की लेनदेन। रायबरेली से जमा रुपये का विवरण बैंक से मांगा गया है।
-महिला कॉलेज बोकारो, झारखंड के नाम से खोले गए आईसीआईसीआई बैंक खाते से अप्रैल 2022 से अब तक 42 करोड़ की लेनदेन। रायबरेली से जमा रुपये का विवरण बैंक से मांगा गया है।


रहीम ही साइबर अपराधियों के गिरोह का सरगना है। टेरर फंडिंग पर कुछ नहीं कह सकते। मामला गंभीर है। यूपी एसटीएफ भी जांच कर रही है। जल्द ही और गिरफ्तारी होगी।
संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed