फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli Truck Accident News Truck overturns at hotel

रायबरेली: मौरंग लदा ट्रक होटल पर पलटा, किशोर समेत दो लोगों की दबकर मौत

Mon, 08 Mar 2021 06:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Raebareli Truck Accident News Truck overturns at hotel
हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां मिल एरिया थाना इलाके में रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर सोमवार की सुबह मौरंग लेकर सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक बेकाबू होकर एक होटल के सामने पलट गया। 
विज्ञापन


जिससे होटल पर बैठा एक किशोर समेत दो लोग मौरंग के ढेर में दब गए। वहीं ट्रक का चालक व क्लीनर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर मोरंग में दबे किशोर समेत दोनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह हादसा रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर सुबह 7 बजे का है। एक ट्रक मौरंग लेकर सुल्तानपुर की ओर जा रहा था,  तभी डिघिया गांव के पास रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से बचने के चक्कर में  ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे रोड के किनारे बने एक होटल के पास बैठा रफीक 55 वर्ष व सानू 11 वर्ष दोनों मोरग के ढेर में दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मामूली रूप से जख्मी ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।  आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे ट्रक हटवा कर मोरम के ढेर में दबे लोगों की खोज शुरू की। 


खोजबीन के बाद रफीक व सानू दोनों को गंभीर अवस्था में निकाला गया और आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ बृजेश कुमार राय ने बताया तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed