फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Child dies after a roadside masonry wall collapses on him; family inconsolable with grief.

Raebareli : बच्चे पर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार गिरी, नीचे दबकर दर्दनाक मौत

Tue, 04 Aug 2026 07:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, डीह( रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, डीह( रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 04 Aug 2026 07:16 PM IST
सार

रायबरेली के डीह में एक बच्चे पर दीवार गिरने से नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। छह वर्षीय विवांश अपने नए मकान से पुराने मकान की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
Raebareli: Child dies after a roadside masonry wall collapses on him; family inconsolable with grief.
दीवार गिरने से बच्चे की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांव में रास्ते से जा रहे बच्चे पर सड़क किनारे बने बाथरूम की दीवार गिर गई जिसके नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई । बच्चे की मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ग्राम अहल निवासी विवांश (6) पुत्र विमलेश कुमार मंगलवार की शाम अपने नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रहा था।

रास्ते में सड़क किनारे राम उजेर की बाथरूम की पक्की दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गयी जिसमें विवांश दब गया।

आसपास के लोगों ने उसे दीवार के मलबे से निकाल कर सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. एसपी गौतम ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed