फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Quarantine

पुलिस लाइंस में दो क्वारंटीन बैरक तैयार, इलाज की मिलेगी सुविधा

Wed, 12 May 2021 08:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
रायबरेली। कोरोना से लोगों को जागरूक करने वाले पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइंस में स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस दो क्वारंटीन बैरक का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

यदि कोई पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उन्हें इन्हीं बैरक में रहकर इलाज कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को क्वारंटीन बैरक का जायजा लिया। वहां पर पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोरोना कहर के बाद भी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। बावजूद इसके संक्रमित होने पर पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए पुलिस लाइंस में कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइंस में दो क्वारंटीन बैरक का निर्माण कराया गया। दोनों बैरक में 10-10 बेड की व्यवस्था है। एसपी ने क्वारंटीन बैरक का जायजा लेकर वहां पर कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली।
एसपी ने बताया कि पुलिस लाइंस में दो नवीन क्वारंटीन बैरक का निर्माण किया गया। इसमें पंखा, बिस्तर, चारपाई, लाइट, मच्छरदानी, सैनिटाइजर, दस्ताने, पानी गर्म करने वाली केतली, थर्मल स्नैकर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की मदद से संक्रमति होने वाले पुलिस कर्मियों का इलाज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए पुलिस लाइंस के इंट्री गेट पर आने जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारीजनों की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जा रही है। इस मौके पर पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed