फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

संविदा कर्मियों के हक के लिए विद्युत मजदूर पंचायत ने बुलंद की आवाज

Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। ट्रांसमिशन त्रिपुला में शनिवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बैठक की। इस दौरान जिले के विद्युत उपकेंद्रों में कार्य करने वाले संविदा कर्मियों की समस्याओं की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया गया। इस दौरान मंडल व डिवीजन स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष वीसी उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव, डीआर वर्मा, मो. खालिद, राजबहादुर यादव ने कहा कि जब से अवनि परिधि एजेंसी आई है, तब से ज्यादातर कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिला है। कोई दो महीने से कोई तीन महीने से बिना मानदेय के काम कर रहा है। परिचय पत्र व सुरक्षा किट भी नहीं उपलब्ध कराई गई। इससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में जनहानि होती है।
विज्ञापन

एजेंसी अयोग्य लोगों को रखकर काम करा रही है, जबकि कुछ लोगों को कागजों पर ही रखकर भुगतान कर रही है। नियमित कर्मचारियों को जीपीएफ, सीपीएफ का लाभ दिया जाए। बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डीआर वर्मा को मंडल अध्यक्ष, मो. खालिद को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजबहादुर यादव को मंडल सचिव, करुणाशंकर को जिला संरक्षक, श्रीराम को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आनंद यादव, राकेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, जिला सचिव की जिम्मेदारी नारेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयुष कुमार को सौंपी गई।

इसके अलावा लालगंज खंड का अध्यक्ष रघुनाथ, सचिव जेपी तिवारी, डलमऊ खंड का अध्यक्ष मो. नफीस, सचि रंजीत वर्मा को बनाया। इसी तरह खंड द्वितीय का अध्यक्ष अजय यादव, सचिव रंजीत यादव को बनाया गया। अशोक यादव को सलोन खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed