फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Number of patients with fever and stomach pain rises during the rains

Raebareli News: बारिश में बुखार व पेट दर्द के रोगी बढ़े

Mon, 31 Aug 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with fever and stomach pain rises during the rains
जलालपुर धई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेला में बीमार बच्चे का इलाज करते चिकित्सक।
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। धूप और गर्मी बढ़ने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बुखार के 411 और पेट दर्द 221 मरीज आए। जांच के बाद दवा दी गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 2129 मरीज आए। त्वचा रोग के 111, ब्लड प्रेशर के 114 मरीज आए।
विज्ञापन


अन्य बीमारियों के भी मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जगतपुर के हरदी टीकर में चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी ने रोगियों का उपचार किया। दीनशाह गौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों का उपचार किया गया। परशदेपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से रोगियों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन


परीक्षण के बाद सभी को दवा दी गई। सरेनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में 20 रोगियों का उपचार किया गया। सीएससी प्रभारी शुभम सिंह ने बदलते मौसम से बचने के सुझाव दिए। डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में बुखार, खांसी, पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डाॅ. डीएन चौधरी ने सभी का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतांव व सहजौरा पीएचसी पर आरोग्य मेला लगा। यहां 102 मरीजों का उपचार किया गया। रौला गांव की राजदुलारी (60) पीएचसी सहजौरा में दवा लेने के लिए पहुंची। बताया कि उनको कई दिनों से गर्मी तेज लगती थी। बाहर से दवा लेकर खाई लेकिन आराम नहीं मिला। शिविर में पहले उनकी जांच की गई तो पता चला कि उन्हें बीपी की समस्या है। इसके बाद दवा दी गई तो आराम मिला। चिकित्सक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बुखार और पेट दर्द के ज्यादा मरीज आए। सभी का इलाज किया गया।



टेबल पर सोते वार्ड बॉय का वीडियो वायरल
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट ऐहार गांव स्थित पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दौरान लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में चिकित्सा कक्ष में रखी टेबल पर एक वार्ड बॉय सो रहा था। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य अंबारा पश्चिम, जगतपुर भिचकौरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कला में 112 रोगियों का इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवीन ने बताया कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है। लापरवाही सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

जलालपुर धई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेला में बीमार बच्चे का इलाज करते चिकित्सक।

जलालपुर धई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेला में बीमार बच्चे का इलाज करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed