फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest against teacher

छात्र के हत्या आरोपी शिक्षक को मिले फांसी की सजा

Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest against teacher
रायबरेली (रायबरेली)। राजस्थान के जालौर में एक निजी विद्यालय में शिक्षक ने दलित छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। घटना से दलित समाज के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन

समाज के कई संगठनों ने मंगलवार देर शाम घटना की निंदा करके दोषी शिक्षक को फांसी देने की मांग की। बहुजन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथी पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर छात्र को श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील के अलावा सीबी गौतम, बुद्धि लाल, डॉ. जेके भारत, देशराज पासी व समुझ लाल धीमान ने केंद्र सरकार व राष्ट्रपति से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिप्रसाद, प्रदीप यादव, रमेश बौद्ध, अरविंद कुमार, विजय कुमार, शिक्षक जय प्रकाश व ललित ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया। श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद के अध्यक्ष राम सजीवन कोरी एवं संचालन राजेश कुरील ने की। इस मौके पर आरडी कुरील, राजेंद्र बौद्ध, विमल किशोर, महताब खां व अशोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed