फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power outage due to a fault and a broken pole

Raebareli News: फॉल्ट व पोल टूटने से गुल हुई बिजली

Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to a fault and a broken pole
बस्तेपुर मोहल्ले में शनिवार को टूटा खंभा। 
रायबरेली। जिले में हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। पेड़ गिरने से कहीं खंभे टूट गए तो कहीं लाइनों के जंपर कट गए। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शहर क्षेत्र के बस्तेपुर में पीपल का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे बिजली का खंभा टूट गया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बस्तेपुर की बिजली गुल रही। इसी तरह आचार्य द्विवेदी नगर की 33 केवी लाइन पर हवा के साथ होर्डिंग तार पर आ गई। इससे मुंशीगंज, राजघाट और अमोल बिहार कॉलोनी की बिजली दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बंद रही।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किसी तरह होर्डिंग हटाई, जिसके बाद बिजली बहाल हुई। आईटीआई उपकेंद्र से जुड़े बालापुर, बस्तेपुर समेत अन्य मोहल्लों के लोग बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार मौरावां से खीरों उपकेंद्र के जरिये अजीतपुर, अकोहरिया, सेहरामऊ, रायपुर, एकौनी, गौनहा, पाहो, भीतरगांव, मेडौली, सेनी, जसमऊ, टिकवामऊ, खानपुरखुष्टी, फिरोजाबाद, हरीपुर मिरदहा, शिवपुर हुसैनाबाद, मिर्जापुर, सराय महमूद, बंगलहन खेड़ा समेत 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे फीडरों की लाइनों में फॉल्ट आ गया। इससे पूरे दिन बिजली गुल रही। रात में 33 केवी लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर एक बजे बिजली बहाल हो पाई। उपभोक्ता सत्येंद्र यादव, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, मयंक, उमेश कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि ढीले तार और टूटे क्रॉसआर्म बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। उपखंड अधिकारी खीरों सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बिजली बहाल करा दी गई है।

सतांव प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों की बिजली 15 घंटे गुल रही। त्रिपुला ट्रांसमिशन से उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में शुक्रवार शाम करीब छह बजे फॉल्ट आ गया। इससे अटौरा बुजुर्ग, दुर्गागंज, सोइठा, किलौली, पहाड़पुर, सुल्तानपुरखेड़ा, जरिया समेत 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। शनिवार सुबह नौ बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि 33 केवी लाइन में दो इंसुलेटर खराब हो गए थे। इसके चलते बिजली बंद रही।


पेड़ गिरने से दिनभर ठप रही बिजली
डीह-ऊंचाहार। बारिश और हवा के दौरान सुंदरगंज चौराहे के पास सुबह करीब पांच बजे शीशम का पेड़ गिर गया। इससे बिजली का खंभा और तार टूट गए। इससे सुंदरगंज चौराहे के पास करीब 50 घरों की बिजली गुल रही। शाम छह बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता सौरभ अवस्थी ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली बंद हुई थी।


उधर, ऊंचाहार के पट्टी रहस कैथवल गांव में शनिवार दोपहर नीम का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। खंभा टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर आवागमन बहाल किया। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि खंभा लगाकर बिजली बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed