फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

अब घर बैठे दें सूचना, पुलिस खोजेगी आपका गुम हुआ मोबाइल

Fri, 01 Jan 2021 08:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। यदि आपका मोबाइल गुम हो गया या फिर चोरी हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। अब आप घर बैठे सूचना दें। पुलिस आपका गुम मोबाइल खोजेगी। नए साल में पुलिस विभाग की तरफ से एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत विभाग ने एक लिंक जारी कर दिया गया है। इसी लिंक पर सारी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

मोबाइल खो जाने और चोरी हो जाने से लोगों को कई कठिनाइयाें का सामना करना पड़ता है। महंगा मोबाइल होने के साथ उनके लोगों के दर्ज मोबाइल नंबर, डाटा आदि गायब हो जाता है।
विज्ञापन

हर साल मोबाइल गुम होने और चोरी होने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंचती हैं। अब नए साल पर विभाग ने लोगों के मोबाइल बरामद करने के लिए पहल शुरू की है। यदि आपका मोबाइल खोया या फिर चोरी हुआ है तो घर बैठे-बैठे मोबाइल से संबंधित सूचना रायबरेली पुलिस को एक लिंक पर देनी होगी। इस लिंक पर केवल उन्हीं प्रकरणों में सूचना दी जाए, जिनमें मोबाइल सिर्फ रायबरेली में ही खोया है या फिर चोरी गया है। पीड़ितों की जानकारी के आधार पर पुलिस मोबाइल ट्रेस करके उन्हें खोजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर करने के लिए यूपी कॉप एक का प्रयोग करें
पुलिस अफसरों के मुताबिक पंजीकरण समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसे एफआईआर नहीं समझा जाए। एफआईआर करने के लिए यूपी कॉप एप प्रयोग करें। गलत-भ्रामक जानकारी देने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल फोन संबंधित बिल की फोटो साफ-साफ अपलोड की जाए।
प्रगति जानने के लिए सर्विलांस सेल नंबर पर करें फोन
यदि कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फोन खोने, चोरी, छीने जाने की प्रगति जानना चाहता है तो वह मोबाइल नंबर 7839697420 (सर्विलांस सेल) से संपर्क कर सकता है। सर्विलांस सेल के जरिए उसे जानकारी दी जाएगी कि आपके मोबाइल बरामद करने की प्रगति क्या है और कब तक मोबाइल मिलने की उम्मीद है।

अक्सर देखा जाता है कि किसी का मोबाइल गुम या फिर चोरी हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मोबाइल बरामद करने के लिए नए पहल शुरू करते हुए विभाग की तरफ से एक लिंक जारी कर दिया गया है। लिंक के माध्यम से सारी जानकारी पीड़ित पक्ष को घर बैठकर ही देनी होगी। इसके बाद उसका मोबाइल बरामद किया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed