फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People gathered at the post office for Aadhaar

Raebareli News: डाकघर में आधार के लिए जुटे लोग

Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
People gathered at the post office for Aadhaar
भोजपुर क्षेत्र में लगे आधार कार्ड ​शिविर में आधार बनवाने के लिए खड़े बच्चे व अन्य। 
रायबरेली। भोजपुर कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही छोटे छोटे बच्चे, महिलाएं व पुरुष शिविर पहुंचे। शिविर में नंबर अपडेट, आधार अपडेट, नए आधार कार्ड बनाने के लिए इनको लाइन लगानी पड़ी। खास बात यह रही कि शिविर पर आए लोगों के बैठने और पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। बच्चों को भी लाइन में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन


आधार शिविर कर्मचारी सार्थक शर्मा ने बताया कि तीन बजे तक 30 पंजीकरण हुए है, जिसमें सबसे ज्यादा तर छोटे छोटे बच्चे आधार अपडेट के लिए आए जिसमे बच्चों के आधार कार्ड के सारे काम फ्री में किए जा रहे हैं। वही बड़े लोगों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट का 75 रुपये लिए जा रहे है। आधार में संशोधन करने के लिए 125 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह से ही लोगों की भीड़ शिविर में दिखी। इस दौरान व्यवस्था न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बच्चों तक को खड़े होना पड़ा। जब थक गए तो जमीन पर ही बैठ गए। शाम तक शिविर में लोगों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस किमी का चक्कर हुआ खत्म
शिविर में लाइन लगाने पर मजबूर हुए श्रवण तिवारी, अर्पित सिंह, अंकित सिंह,रेहाना खान,रिजवाना परवीन,अर्श खान ने बताया कि शिविर लगने से आधार बनवाने और संशोधन कराने में सहूलियत हुई है। पहले दस किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। लोगों का यह भी कहना था कि डाकघर में बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। पीने के पानी की बोतल दुकान से खरीदनी पड़ा। अधिकारी से बात करो तो अकड़ के बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed