फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Panchayat friend was murdered with an axe, secrets revealed from diary

Raebareli News: गड़ासे से वार कर हुई थी पंचायत मित्र की हत्या, डायरी से खुले राज

Mon, 22 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat friend was murdered with an axe, secrets revealed from diary
रायबरेली। पंचायत मित्र सीमा (35) की हत्या और उसके प्रेमी राम सुमेर (45) की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रेमी की मिली डायरी से पता चला है कि किसी बात से नाराज राम सुमेर ने सीमा की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राम सुमेर ने गड़ासे से सीमा पर तीन वार किए थे। दो वार गर्दन में, जबकि एक चेहरे पर किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम सुमेर की मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। ऐसे में विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


भिचकौरा गांव निवासी राजेंद्र पासवान की पत्नी सीमा पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला था। गले का आधा हिस्सा कटा था। पास ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा पड़ा था। घटना के समय तीन बच्चों स्कूल गए थे, जबकि पति राजेंद्र एक माह पहले ही कमाने के सिलसिले में पुणे चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। जेठ रमेश जब घर पहुंचे थे तो उन्हें सीमा की हत्या की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


रमेश का आरोप था कि गांव के ही आरोपी राजगीर मिस्त्री राम सुमेर ने सीमा की हत्या की है। राम सुमेर को उन्होंने घर से भागते देखा था। वहीं राम सुमेर सरसों खेत में मृत अवस्था में मिला था। आशंका थी कि सीमा की हत्या करने के बाद उसने जहर खाकर जान दे दी। सीमा के जेठ रमेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतक राम सुमेर के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रविवार को जांच के दौरान पुलिस के हाथ राम सुमेर की डायरी लग गई। डायरी में लिखी बातों से पुलिस को घटना से जुड़े अहम जवाब मिल गए। पुलिस के मुताबिक डायरी में राम सुमेर ने प्यार में धोखा देने की बात लिखी है। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि डॉयरी में लिखी बातों से पता चला है कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। इधर, सीमा ने राम सुमेर से दूरी बना ली थी। इससे राम सुमेर नाराज था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम सुमेर की मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।


जिद में बिखर गई दो परिवारों की खुशियां
सीमा और राम सुमेर की जिद से दोनों परिवारों की खुशियां बिखर गई हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मौत की घटना से हर कोई स्तब्ध है। हर जुबां पर यही शब्द हैं कि आखिर यह सब कैसे हो गया। परिजन गमगीन हैं। उधर राम सुमेर की पत्नी संतोष कुमारी पति की हरकतों से परेशान थीं। संतोष कुमारी बताती हैं कि राम सुमेर कई दिनों तक घर से गायब रहते थे। राम सुमेर के तीन बेटे रितेश, अमितेश और आयुष, जबकि सीमा के तीन बच्चे विराट (12), वीरू (6) और बेटी काव्या (7) हैं। दोनों परिवार के बच्चों का लालन पोषण कैसे होगा, यही सवाल हर जुबां पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed