फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in a road accident, three injured

सड़क हादसे में एक मरा, तीन घायल

Wed, 24 Jun 2015 12:21 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी लाया गया, यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। बहाई गांव निवासी महेश कुमार (18) पुत्र बसंत पासी रात 10 बजे लालगंज से बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


 वह गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह खीरों के रायगढ़ मजरे निहस्था गांव निवासी गौतम मिश्रा अपने रिश्तेदार मुबारकपुर गांव निवासी शिशु त्रिपाठी के साथ बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह लालगंज-कानपुर मार्ग स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिरकर घायल हो गए। उधर ऐहार गांव निवासी छविनाथ तिवारी पैदल घर जा रहा था।


रेल कोच कारखाने के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय महेश की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed