फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notices issued to 137 schools for failing to register

Raebareli News: पंजीयन न कराने पर 137 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 04 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 137 schools for failing to register
रायबरेली। स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) के तहत माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद स्वमूल्यांकन कर अपना ब्योरा अपलोड करना है। पंजीकरण की धीमी रफ्तार को देखते हुए अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। इसके बावजूद प्रक्रिया पूरी न करने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को 137 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा की ओर से सभी विद्यालयों को स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग के लिए पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई विद्यालयों ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने 137 विद्यालयों को नोटिस जारी कर 10 अक्तूबर से पहले पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक तिहाई विद्यालयों ने नहीं किया था पंजीकरण

जिले में स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग के लिए कुल 3729 विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 3318 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 411 विद्यालय शामिल हैं। प्रक्रिया अगस्त से शुरू हुई थी और पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। तय समय तक करीब एक तिहाई विद्यालयों ने पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया था। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई।


वर्तमान में 2133 विद्यालयों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ अपना ब्योरा भी अपलोड कर दिया है। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 286 और बेसिक शिक्षा विभाग के 1847 विद्यालय शामिल हैं। कई विद्यालयों ने पंजीकरण तो करा लिया है, लेकिन स्वमूल्यांकन कर ब्योरा अपलोड नहीं किया है।



समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि पोर्टल पर प्रगति की रोजाना समीक्षा की जा रही है। सभी विद्यालयों का शत-प्रतिशत ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed