फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Varun Gandhi calls former Prime Minister Jawahar Lal Nehru a national hero

'नेहरू जी सही मायने में राष्ट्रनायक': वरुण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, एक्स पर लिखी भावुक पोस्ट

Tue, 14 Nov 2023 04:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Nov 2023 04:07 PM IST
सार

वरुण गांधी ने लिखा, 'आधुनिक भारत की सामाजिक एवं आर्थिक नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन। राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक’ हैं।' 

विज्ञापन
MP Varun Gandhi calls former Prime Minister Jawahar Lal Nehru a national hero
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सही मायने में राष्ट्रनायक बताया है। सांसद ने 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर एक्स पर भावुक पोस्ट लिखा। 

विज्ञापन

वरुण गांधी ने लिखा, 'आधुनिक भारत की सामाजिक एवं आर्थिक नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन। राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक’ हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी अपने बेबाक बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की मुखर होकर आलोचना करते रहे हैं। गांधी, नेहरू और पटेल जैसे नेताओं का जिक्र कर मौजूदा नेताओं पर तंज भी कसते रहे हैं। बीते दिनों पीलीभीत दौरे पर आए वरुण गांधी ने कहा था कि पहले नारे लगाते थे... हमारा नेता कैसा हो गांधी, नेहरू, पटेल जैसा हो। आज के दौर में नारे लगते हैं हमारा नेता कैसा हो जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed