Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women will offer *arghya* (libations) to the rising sun today and the setting sun tomorrow.

Bareilly News: आज उगते-कल डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Sun, 15 Nov 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Women will offer *arghya* (libations) to the rising sun today and the setting sun tomorrow.
बरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। पर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना की परंपरा पूरी निष्ठा से निभाई। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जल उपवास शुरू हो गया। व्रती महिलाएं रविवार को उगते और सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने शनिवार शाम को स्नान के बाद नए वस्त्र धारण किए। उन्होंने शुद्धता का ध्यान रखते हुए मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया। आम की लकड़ियों से गुड़ की खीर और घर के आटे की रोटियां बनाई गईं। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाओं ने यह प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया गया।
विज्ञापन



घाटों पर तैयारियां और बाजार में रौनक

शहर के विभिन्न छठ घाटों और सरोवरों को भव्य रूप से सजाया गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर, इज्जतनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर और कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर में मुख्य आयोजन हो रहे हैं। मोहल्लों और घरों में भी अस्थायी घाट बनाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में घाट बनाने वाले देवेंद्र राम ने बताया कि पिछले दो दशकों से पूजा हो रही है, इसलिए अब स्थायी घाट बना दिया गया है। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
इन सामान की हुई खरीदारी
बाजार में शनिवार को गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा, पत्तों वाली अदरक, कच्ची हल्दी, तरह-तरह के फल, दउरा, ढगरा, ठेकुआ सांचा, सूप, पान, सुपारी, नारियल, साठी के चावल, बद्दी और आलता की जमकर बिक्री हो रही है। वहीं दूसरी ओर रामगंगा घाट पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि व्रती महिलाएं और उनके परिवारजन बिना किसी असुविधा के लोक आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed