फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   More chill due to rain, people are suffering

बारिश से और बढ़ी ठिठुरन, बेहाल हुए लोग

Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
More chill due to rain, people are suffering
रायबरेली में बुधवार को देर शाम अमावां ब्लॉक क्षेत्र के गोहना गांव में गिरे ओले। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे जहां ठिठुरन और बढ़ गई, वहीं तोइया, सरसों की फसल को नुकसान हुआ। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए।
विज्ञापन

बदले मौसम के मिजाज से लोग ठंड से बेहाल रहे। घरों में ही दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। बारिश थमने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ। बदली छाई रही।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बुधवार सुबह अचानक बदला। काले बादल छाए। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश और ओले गिरने से मौसम और सर्द हो गया। लोगों को कंपकंपी छूट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर हुई बारिश से बढ़ रहा तापमान बुधवार को लुढ़क गया। अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम एवं न्यूनतम आर्द्रता 95 फीसदी रिकॉर्ड हुई। अभी मौसम विभाग इसी तरह के मौसम रहने की आशंका जता रहा है। नरेंद्र देव कृषि विवि, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
अमावां ब्लॉक क्षेत्र के हिलगी, गोहना, हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के अजमतउल्लागंज, फुरसतगंज क्षेत्र के पीढ़ी गांव समेत अन्य ब्लॉकों के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे।

ओले गिरने से खेतों में खड़ी तोइया और सरसों की फसल के साथ दलहनी फसल अरहर को नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि वैसे तो अभी इस मौसम से फसल को कोई नुकसान नहीं है। बदली छाने और फिर बारिश हुई तो सरसों और तोइया की फसल खराब हो जाएगी। ओले गिरने से जरूर फसलों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed