फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC election

पहली बार एमएलसी चुनाव में तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बल के जवान

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLC election
रायबरेली। जिले में नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी। यह पहला मौका है, जब विधान परिषद सदस्य के चुनाव में अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

खास बात ये है कि मतदान से लेकर मतगणना तक की सुरक्षा व्यवस्था इन्हीं के कंधों पर रहेगी। स्थानीय पुलिस सिर्फ जवानों का सहयोग करेगी। एसपी श्लोक कुमार ने सभी सीओ व थानेदारों को एमएलसी चुनाव को लेकर क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 18 ब्लॉकों को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। एमएलसी चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2461 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एमएलसी चुनाव में पहली बार अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान से लेकर मतगणना तक इन्हें ही सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी। इसके लिए एक कंपनी आईटीबीपी और एक प्लाटून सीआरपीएफ कंपनी मिल गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान केंद्रों पर इस बार अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इन जवानों के सहयोग में थाना प्रभारी, एक दरोगा, छह सिपाही, दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड लगाए जाएंगे। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सीआरपीएफ जवानों की देखरेख में आईटीआई गोरा बाजार स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना होने तक सीआरपीएफ ही स्ट्रांग रूम की रखवाली करेगी।

उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीओ व थानेदारों को हिदायत दी गई है कि विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाएं रखे। कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed