{"_id":"63b1bc19f071aa04eb162519","slug":"mausam-raibaraily-news-lko664531835","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आसमान में छाई बदली, हवा से सर्दी का बढ़ा सितम, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आसमान में छाई बदली, हवा से सर्दी का बढ़ा सितम, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ गया। आसमान में बदली छाई रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
रविवार सुबह भी सर्दी के साथ कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे दिन में भी लाइट जलाकर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। कोहरे के चलते सफर करने वाले बस से सफर करने वाले मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह 10 बजे कोहरे की धुंध तो छट गई, लेकिन आसमान में बदली छाई रही। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप दिखी, लेकिन फिर बदली छाई गई। यानि दिनभर आसमान में बदली रही। इससे लोग ठंड से बेहाल नजर आए। सर्दी का आलम ये रहा है कि लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया।