फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   marriage

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश ने अंजली संग लिए सात फेरे

Sat, 22 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
marriage
जगतपुर (रायबरेली)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इंजीनियर बेटे योगेश मौर्य ने यहां पिछवारा गांव की अंजली मौर्य के साथ सात फेरे लिए। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान शाही ठाठ भी दिखी।
विज्ञापन

बरातियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बरात स्थल पर इंट्री के लिए पास जारी किए गए थे। शाही शादी देखने के लिए हर किसी में उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन

कौशांबी निवासी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे इंजीनियर योगेश मौर्य की शादी रायबरेली जिले के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिछवारा गांव निवासी हरिशंकर की बेटी अंजलि मौर्य के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, पावर कॉर्पोरेशन व स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग की टीमें शादी की व्यवस्था में लगी रहीं। पिछवारा गांव को सुरक्षा के कड़े घेरे में लिया गया था। पेट्रोलपंप मालिक हरिशंकर की बेटी अंजलि बीएससी व बीएड हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री का बेटा इंजीनियर है।
शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री के पैतृक गांव कौशांबी से बरात पिछवारा गांव के पेट्रोल पंप मालिक हरिशंकर मौर्य के यहां पहुंची। उप मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ लखनऊ से सीधे बरात स्थल पहुंचे।
लड़की पक्ष ने बरातियों के ठहरने के लिए वातानुकूलित वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की थी। वीवीआईपी लोगों के लिए वैकल्पिक एसी रूम निर्माण करवाया गया था।
बरात आने पर कोविड-19 इनका पालन करते हुए लोगों को सैनिटाइज करने के बाद बरात स्थल पर प्रवेश की अनुमति मिली। प्रवेशद्वार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बगैर पास किसी को वैवाहिक पंडाल में जाने की अनुमति नहीं थी। शनिवार सुबह विदाई हुई।

बेटी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा उनकी पुत्री एवं बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य दोपहर में हरीशंकर के घर पहुंचकर अंजलि को शादी की बधाइयां दीं। घंटों परिवारीजनों के साथ समय बिताया। उधर, पूरे गांव में सुरक्षा का इतना कड़ा बंदोबस्त था। बिना पास के गांव में भी निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed