फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur route three pairs of trains canceled

कानपुर आने-जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द

Sat, 10 Dec 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur route three pairs of trains canceled
कई ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
कोहरे और ठंड के कारण उत्तर रेलवे के अफसरों के निर्देश पर शनिवार को कानपुर आने-जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया। इससे मुसाफिरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। निर्देश से अनजान मुसाफिरों को स्टेशन पहुंचने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेन न मिलने के कारण कई यात्रियों ने रोडवेज बस का सहारा लिया तो वहीं तमाम मुसाफिरों को टैक्सियों में धक्के खाने पड़े। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने शनिवार को कोहरे के कारण प्रयाग-कानपुर पैसेंजर (54101), कानपुर सेंट्रल-प्रयाग पैसेंजर (54102), रायबरेली से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर वाया ऊंचाहार (54153), कानपुर सेंट्रल से रायबरेली पैसेंजर वाया ऊंचाहार (54154), रायबरेली से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर वाया डलमऊ (54211) और कानपुर सेंट्रल से रायबरेली पैसेंजर वाया डलमऊ (54212) ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों से प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मुसाफिर सफर करते हैं। इनमें दैनिक मुसाफिरों की संख्या भी अधिक है। ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी पहले से मुसाफिरों को नहीं थी, इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मुसाफिर रोज की तरह स्टेशन पहुंचे तो वहां इसका पता चला। इसके बाद किसी ने बस तो किसी ने टैक्सी का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री अंकित, मृत्युंजय शुक्ला, तुषार बाजपेई, मनोज त्रिवेदी समेत अन्य दैनिक यात्रियों ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि ट्रेनें निरस्त करनी थी तो पहले इसकी सूचना सार्वजनिक करनी चाहिए थी, लेकिन अफसरों ने इसमें लापरवाही बरती। इसका दंश मुसाफिरों को झेलना पड़ा। एसएस राकेश कुमार का कहना है कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनें रद्द कर दी है। अगला आदेश मिलने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed