{"_id":"d9d765e1aa3f32451f8027229e92b9ce","slug":"janitor-s-body-was-found-hanging-in-a-building-under-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन भवन में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू राना नगर में एक निर्माणाधीन भवन में शनिवार को एक चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि चौकीदार की हत्या की गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी सामने आ सकेगी। सुरजूपुर की रहने वाली रेनू मिश्र का न्यू राना नगर में नया भवन बन रहा है।
न्यू राना नगर निवासी आशीष मिश्र (22) निर्माणाधीन भवन में चौकीदारी करता था। शनिवार सुबह जब श्रमिक काम करने पहुंचे तो चौकीदार का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
परिवारीजन और पुलिस के पहुंचने पर शव को नीचे उतारा गया। मृतक के पिता मदनमोहन का कहना है कि कमरे की छत पर लगा हुक करीब 15 से 20 फिट ऊंचा है।
मौके पर न तो कोई मेज और कोई ऐसा सामान मिला, जिसमें चढ़कर रस्सी कुंडे से बांधा जा सके। पिता समेत अन्य परिवारीजनों का आरोप है कि आशीष की हत्या की गई है।
कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि पृथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।