फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ITC of Rs 11 crore taken without selling any goods

Raebareli News: बिना समान बेचे लिया 11 करोड़ रुपये आईटीसी

Sat, 29 Nov 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 29 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
ITC of Rs 11 crore taken without selling any goods
रायबरेली। राज्य कर विभाग में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जमा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। फर्म के संचालक ने लगभग 11 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाकर बिना जीएसटी जमा किए ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को पास करा लिया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद सहायक राज्य कर आयुक्त ने मिल एरिया थाने में फर्म के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के राघवेंद्र ने डॉ. रमाकांत पांडेय निराला नगर का पता दिखाकर मेसर्स रघु इंटरप्राइजेज मलिकमऊ रोड के नाम पर राज्य कर विभाग में बीते 13 अक्तूबर को पंजीयन कराया। फर्म के मालिक के आधार के अनुसार आवासीय पता 95 सत्य नगर है। मिल एरिया थाने में शिकायतीपत्र देकर सहायक आयुक्त राज्यकर रामनरेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि फर्म के संचालक ने पिछले अक्तूबर में ही 21 इनवाइस के माध्यम से 11.01 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया।
विज्ञापन


आरोप है कि फर्म संचालक को 1.98 करोड़ जीएसटी जमा करनी था, लेकिन उसे जमा नहीं किया। व्यापारी ने किसी भी प्रकार के समान की आपूर्ति न करके फ्रॉड किया। बिना माल की आपूर्ति किए केवल बोगस आईटीसी पास कराकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मेसर्स रघु इंटरप्राइजेज के संचालक राघवेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिल एरिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed