फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ISCE: Niharika topped in 10th and Vimarsh topped in 12th

आईएससीई : 10वीं में निहारिका और 12वीं में विमर्श ने किया टॉप

Thu, 01 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ISCE: Niharika topped in 10th and Vimarsh topped in 12th
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद खुशी से उछलते मेधावी बच्चे।
रायबरेली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड नई दिल्ली ने बुधवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परीक्षाफल घोषित कर दिया। दोनों टॉपर्स सेंट पीटर्स स्कूल के विद्यार्थी हैं, जिनमें 12वीं में विमर्श शुक्ला ने 99 प्रतिशत और 10वीं में निहारिका मिश्रा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
विज्ञापन


जिले में सीआईएससीई के चार विद्यालय संचालित हैं। नतीजे आने के बाद जश्न का माहौल रहा। सेंट पीटर्स के साथ रायन इंटरनेशनल स्कूल ने भी वरीयता सूची में अच्छी जगह बनाई है, जबकि सेंट जेम्स स्कूल और न्यू विजन स्कूल भी पीछे नहीं रहा। सीआईएससीई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक कराई।
विज्ञापन



परीक्षाफल का इंतजार तो कई दिन से हो रहा था, लेकिन इतनी जल्दी नतीजे आने की संभावना कम थी। मंगलवार देर शाम परीक्षाफल घोषित करने की तिथि तय हुई तो सेंट पीटर्स स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल और न्यू विजन स्कूल में जश्न की तैयारियां शुरू हो गईं। नतीजे घोषित होने के बाद मिठाई खिलाने का दौर चला। मेधावियों और उनके माता-पिता व अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर 10वीं की वरीयता सूची (टॉप-10) में 10 मेधावियों ने जगह बनाई है, जबकि 12वीं की वरीयता सूची (टॉप-10) में 20 मेधावियों को जगह मिली है। वरीयता सूची में जिला टॉपर के साथ ज्यादातर मेधावी सेंट पीटर्स स्कूल के विद्यार्थी हैं। रायन इंटरनेशनल स्कूल व सेंट जेम्स स्कूल के विद्यार्थियों को भी जगह मिली है। न्यू विजन स्कूल के बच्चों ने भी अच्छे नतीजे हासिल किए हैं।


आईएससी (12वीं) में 99 प्रतिशत अंकों के साथ विमर्श शुक्ला ने टॉप किया। आद्या गुप्ता (97 प्रतिशत) को दूसरा स्थान मिला। 96 प्रतिशत अंकों के साथ तोरल वाजपेयी, गौरांश कंसल और अंशिका श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। आईसीएसई (10वीं) में 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर निहारिका मिश्रा ने टॉप किया। शाश्वत त्रिपाठी (97.8 प्रतिशत) दूसरे और शुभम अग्रवाल (97.4 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed