फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Investigating officer and the CO who appeared before the CBI in Lucknow, Submit the documents related to the incident

लखनऊ में सीबीआई के सामने पेश हुए विवेचक -सीओ, घटना से जुड़े दस्तावेज सौंपे

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Investigating officer and the CO who appeared before the CBI in Lucknow, Submit the documents related to the incident
सीबीआई के सामने पेश हुए विवेचक व सीओ
विज्ञापन

रायबरेली। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत के मामले की जांच सीबीआई ने और तेज कर दी है। मामले के विवेचक राकेश सिंह और सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर सीबीआई के सामने पेश हुए और घटना से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपे। इस दौरान सीबीआई टीम के सवाल जवाब से विवेचक-सीओ को पसीना आ गया।
अफसरों ने जानने का प्रयास किया कि यह सब सुनियोजित था या फिर एक हादसा। इस मामले में उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 30 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज राजमार्ग (कानपुर हाईवे) पर सुल्तानपुर खेड़ा गांव के मोड़ के पास रविवार को कार और ट्रक भिड़ंत में उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उनका वकील घायल हो गया था।
विज्ञापन

सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम ने यहां पहुंचकर बुधवार को पड़ताल की थी। साथ ही सीबीआई ने मामले के विवेचक गुरुबख्शगंज थानेदार राकेश सिंह और सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम को पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ तलब किया था। विवेचक और सीओ गुरुवार को लखनऊ में सीबीआई के सामने पेश हुए। मामले की केश डिायरी समेत अन्य प्रकरण से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीआई के अफसरों को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने विवेचक और सीओ से कई घंटे तक पूछताछ करके प्रकरण का सच जानने का प्रयास किया। ट्रक के आगे वाले हिस्से पर लिखे नंबर पर कालिख पोतने की वजह जानी। ट्रक की स्पीड क्या था। कानपुर हाईवे स्थित टोल टैक्स से निकलवाई गई सीसीटीवी फुटेज को भी सीबीआई के अफसरों ने देखा।

ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास ने घटना से संबंधित क्या बयान दिए, इस पर भी सीबीआई ने विवेचक व सीओ से पूछताछ की। करीब पूर्वाह्न 11 बजे विवेचक और सीओ सीबीआई के सामने पेश हुए। शाम छह बजे विवेचक राकेश सिंह से अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी हम लखनऊ में हैं। पूछताछ चल रही है अभी और समय लगेगा। सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मैंने और विवेचक-गुरुबख्शगंज थानेदार राकेश सिंह लखनऊ पहुंचकर सीबीआई को घटना से जुड़े सभी दस्तावेज हैंडओवर कर दिए हैं। साथ ही सीबीआई की ओर से जो भी जानकारी मांगी गई उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। जांच में सीबीआई का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed