फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

2100 संदिग्ध मरीजों में आयुष विभाग ने बांटी दवा की किट

Fri, 07 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
health
रायबरेली। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से जिले में कोरोना संक्रमित व संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों में घर-घर जाकर दवा बांटा जा रहा है। 10 दिन में करीब 2100 मरीजों में दवा का वितरण किया गया है। मरीजों को बुखार से बचने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

शासन के स्तर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी को आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराने के साथ ही मरीजों के घर-घर टीम भेजकर दवाएं वितरित कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर पर जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाएं पहले ही पहुंचा दी गई हैं। अब सीएमओ कार्यालय से मिली सूची के आधार पर दवाओं के वितरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील ने बताया कि सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों की टीमें सूची के हिसाब से दवाएं घर-घर पहुंचा रही हैं।
अटौरा के डॉ. राकेश सिंह, हलोर के डॉ. रंजीत, भौंसी की डॉ. संध्या दीक्षित, हरचंदपुर अस्पताल की डॉ. अनुपमा सिंह, घोरवारा की डॉ. निशा सिंह, डलमऊ की डॉ. प्रियंका त्रिवेदी, बरदर की डॉ. सुमन, भीतरगांव के डॉ. शैलेंद्र, डॉ. पल्लवी पांडेय, डॉ. अनुज कुमार आदि की टीम गांवों में पहुंचकर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों में आयुष क्वाथ संशमनी बटी और आयुष-64 दवा का वितरण करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह दवा बुखार को कम करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए है। जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी डॉक्टरों को संदिग्ध मरीजों में वितरण के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के पास दवाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed