फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   He looted the desh and the other state: Anupriya

एक ने देश तो दूसरे ने लूटा प्रदेश : अनुप्रिया

Mon, 20 Feb 2017 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 20 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
He looted the desh and the other state: Anupriya
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को सपा-कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि एक ने देेश तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा। गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को ही गठबंधन पसंद है, जनता को नहीं।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी तो स्नातक तक बालिकाओें की फ्री पढ़ाई कराई जाएगी। वे सलोन विधानसभा क्षेत्र के मिनी स्टेडियम और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के हनुमानगंज में आयोजित जनसभाओं में बोल रही थी।
विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल तक हत्या, बलात्कार, अवैध खनन, खेत-प्लाट पर जबरन कब्जा होता रहा। पांच साल तक पता नहीं चला कि यूपी में सीएम कौन था। अब अखिलेश कहते हैं कि वे सीएम हैं। सीएम की ट्रेनिंग लेने वाला क्या यूपी का विकास कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो प्रदेश लूटने के लिए सपा-कांग्रेस दोनों ने गठजोड़ कर लिया है। प्रदेश में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक ने देश को तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। यह दोनों दिखा रहे है कि लोगों को साथ पसंद है, लेकिन यह साथ उन्हें ही पसंद है।


जनता को नहीं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारा काम बोलता है। मुख्यमंत्री सत्य बोलते हैं कि यूपी में जमीन में काम हुआ है। जमीन पर कब्जा हुआ है। अखिलेश यादव कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन नहीं दिखाई पड़ते हैं। जनता भी यह बात अच्छी तरह से समझ गई है, तभी तो विपक्षी दलों की धड़कने बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed