{"_id":"6aa516f7134353ceab067e6c","slug":"gram-pradhan-son-beaten-to-death-with-sticks-and-clubs-in-raebareli-police-investigating-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 12 Sep 2026 03:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बछरावां थाना क्षेत्र के खैरानी गांव की है। मृतक की पहचान रमाकांत (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव का रहने वाला था। उसके पिता गणेश प्रसाद वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि रमाकांत किसी काम के लिए खैरानी गांव गया था। वहां कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। घायल रमाकांत को बछरावां सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर ही रहे थे, कि रमाकांत ने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन