फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girls showed their strength in running and shot put

Raebareli News: दौड़ और गोला फेंक में छात्राओं ने दिखाया दम

Sun, 28 Sep 2025 06:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in running and shot put
रायबरेली। जगतपुर के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में शनिवार को क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 व 1500 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। 200 मीटर दौड़ में रागिनी व गोला फेंक में लक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राना बेनी माधव सिंह स्मारक प्रबंधक हरिचंद्र बहादुर सिंह ने किया। 200 मीटर दौड़ (बालिका सीनियर) वर्ग में रागिनी सिंह को पहला, खुशबू को दूसरा और रश्मि को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ (बालिका सीनियर) वर्ग में स्वाती को पहला, नीतू को दूसरा और आंचल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका) वर्ग में मधु रानी को पहला, संध्या को दूसरा व पल्लवी को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालिका) वर्ग में रीना यादव को पहला, अंकिता को दूसरा और काजल को तीसरा स्थान मिला। 600 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालिका) वर्ग में प्रिया को पहला, आरती को दूसरा और आसमीन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका) वर्ग में अंजू पहले, प्रियांशी दूसरे और काजल तीसरा स्थान पर रहीं। वहीं 1500 मीटर (सीनियर बालिका) वर्ग में प्रियांशी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और मोनी तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर (जूनियर बालिका) वर्ग में संध्या ने पहला, खुशबू ने दूसरा और सोनाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।


गोला फेंक में लक्ष्मी प्रथम, मोहिनी गौतम द्वितीय और मोनी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक के जूनियर बालिका वर्ग में आंशी ने पहला, अनुज्ञा सिंह ने दूसरा और दिव्या ने तृतीय प्राप्त किया। इस मौके पर नमिता सिंह, मंजरी सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, विनीता, सीमा, ज्योति मिश्र, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आनंद पांडेय व अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed