{"_id":"617c3c7665a184704d7021b0","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko6023476125","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सराय कुर्मी मजरे रेबारी पसिया खेड़ा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी राजकुमार की बेटी (20) ने करीब 11:30 बजे घर के कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा।
लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की असली वजह का पता चलेगी।
विज्ञापन
गबन के मामले में हेडमास्टर गिरफ्तार
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम का धन डकारने के मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक अनंत बहादुर सिंह को जेल भेज दिया गया है। जबकि पूर्व प्रधान गुलाब सिंह की तलाश जारी है। वर्ष 2014 में एमडीएम, ड्रेस सहित कई योजनाओं का धन डकारने के मामले की शिकायत भ्रष्टाचार उन्मूलन मंच के महामंत्री राम अकबाल बहादुर सिंह ने की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक अनंत बहादुर सिंह को अब जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी पूर्व प्रधान गुलाब सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि सरकार धन के गमन के मामले में फरार चल रहे प्रधानाध्यापक अनंत बहादुर सिंह को जेल भेजा गया है। पूर्व प्रधान गुलाब सिंह की तलाश की जा रही है।
दिवाली गिफ्ट देने के बहाने खाते 75 हजार उड़ाए
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी सरताज का एसबीआई बैंक की बाबूगंज शाखा में खाता है। गुरुवार को उसके मोबाइल पर फोन आया।
फोन पे पर पांच हजार 33 रुपये का दिवाली गिफ्ट मिलने की बात कही। वह फोन करने वाले के झांसे में आ गया और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी उसे दे दी। इसके बाद उसके खाते से 75 हजार रुपये निकल लिए गए।
उसके मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। उसने बैंक जाकर पता किया तो बताया कि उसके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।