फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ganga aarti

गंगा मइया के गूंजे जयकारे, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
ganga aarti
रायबरेली में सोमवार की शाम डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा के मेला में खरीदारी करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा आरती संग सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। गंगाघाटों पर हर तरफ आस्था का सैलाब दिख रहा है। परिवार संग आए लोग घाट के किनारे पूजन-कीर्तन में लीन हैं। विभिन्न घाटों पर मंगलवार को पांच लाख से ज्यादा भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

डलमऊ के वीआईपी घाट पर सोमवार को प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विधि-विधान के साथ गंगा आरती करके कार्तिक मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेला महोत्सव स्थल पर हवन-पूजन किया। महोत्सव में विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का आकर्षण चुराया। मेले के शुभारंभ पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, ईओ आरती श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनचलों पर रहेगी नजर
मेले की व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को निर्धारित प्वाइंटों पर लगा दिया गया है। इनमें से कुछ महिला पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में मनचलों को सबक सिखाने के लिए तैनात किया गया है। ऐेसे में यदि कोई महिलाओं के साथ छींटाकशी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजी दुकानें
कार्तिक पूर्णिमा मेले में दुकानें सज गई हैं। खिलौने व कपड़े की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। वहीं मेले में झूले भी लगाए गए हैं, ताकि गंगा स्नान करने पहुंचने वाले लोग झूले का लुत्फ उठा सके। चाट, जलेबी की दुकानों पर भी सबसे ज्यादा भीड़ दिख रही है। बैलगाड़ी से पहुंचे लोग घाटों किनारे चूल्हे पर भोजन बनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed