फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four killed in accidents, including three women injured

हादसों में चार की मौत, महिला समेत तीन घायल

Tue, 19 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 19 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents, including three women injured
रायबरेली मे मंगलवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर अरखा गांव के पास हुए सड़क हादसे में सिपाही की हुई मौत के बाद सीएचसी में लगा लोगों का मजमा। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात सिपाही को मंगलवार को लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर अरखा गांव के पास मिनी ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन


इससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही कौशांबी जिले के अंबाई बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। लालगंज-बछरावां मार्ग पर ट्रक ने माइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई, महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, उसका साथी घायल हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को जीप की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग गांव निवासी निवासी शिव बरन यादव (35) पुत्र श्याम लाल वर्तमान समय पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात था। सोमवार शाम वह ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव कोटरा बहादुरगंज रिश्तेदारी आया था।

मंगलवार सुबह वह बाइक से ऊंचाहार आया था। गांव से लौटते समय ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लखनऊ-इलाहाबाद पर अरखा गांव के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित मिनी ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक मिनी ट्रक लेकर इलाहाबाद की ओर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के पिथवाखेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र पृथ्वीपाल अपनी भाभी शेष कुमारी के साथ डलमऊ थाना क्षेत्र के बनपारा गांव बाइक से गया था।

वहां से वह वापस जा रहा था। डिहवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे देवर व भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।

जबकि शेष कुमारी को भर्ती कर लिया गया। मृतक के भाई शिवपरसर यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जुरावरखेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी भाईराम उर्फ सुरेंद्र (22) मंगलवार देर शाम भाईराम गांव के ही दोस्त दीपक (21) के साथ बाइक से बेड़ारू की तरफ जा रहा था। बेड़ारू के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने भाईराम को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ओपी यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सुल्तानपुर के जय सिंह का पुरवा निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा (40) और रामनरायन सिंह (39) निवासी पड़रिया बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ में शिक्षक हैं।


मंगलवार शाम को दोनों शिक्षक शिवगढ़ से बाइक से बछरावां आ रहे थे। शारदा नहर के पास तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां शिक्षक चंद्र प्रकाश की मौत हो गई। वहीं घायल शिक्षक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed