फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

बिजली की शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 60 बीघा फसल राख

Thu, 21 Apr 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
fire
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। जर्जर और ढीले तारों की वजह से आए दिन आग लग रही है।
विज्ञापन

बुधवार को आग लगने से करीब 60 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल राख हो गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने एक घर की गृहस्थी राख कर दी।
ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। मलिकमऊ आइमा निवासी एवं भाकियू के जिलाध्यक्ष संतोष उर्फ लाला चौधरी का खेत देवानंदपुर में है।
बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, तब तक एक बीघा फसल जल गई।
बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र के उसरू गांव निवासी बनवारीलाल के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई।
हवा ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग आगे न बढ़े इसके लिए किसानों ने चार ट्रैक्टरों से फसल को कटवाया गया।
सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग से देवी प्रसाद, मनोज वर्मा, गोले सिंह, पिंटू वर्मा, सुशील, राम सिंह, सौरभ पटेल आदि की फसल जली है। लेखपाल अमर सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
पानी लगाने वाले पाइप जले
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रखेड़ा गांव के पास बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक बाबू मिश्र, बीरेंद्र सिंह, रमाकांत दीक्षित, देवी चरन सिंह, जयहिंद बहादुर सिंह की फसल जलकर खाक हो गई। कई किसानों के खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछाए थे, जो जल गए। सूचना मिलने पर दो दमकल के वाहन पहुंचे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपाल विनय तिवारी ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

आग लगने से एक लाख की गृहस्थी राख
ऊंचाहार। ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी विशुनलाल फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट घर में आग लग गई। कुछ देर बाद जब आग ने विकराल रूप पकड़ा तो लोगों को जानकारी हुई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक 20 हजार नगद, कपड़े व खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed