{"_id":"6a10a6d5ebd8941e32007b57","slug":"farmer-riding-scooter-dies-after-being-hit-by-pickup-raebareli-news-c-101-1-slko1032-158562-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत
Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सतांव। रायबरेली-लालगंज हाईवे पर सलापुर मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वह खोया मंडी से घर लौट रहा था। मौत से घर वालाें में रोना-पीटना मचा है।
पूरे उम्मेद मजरे देदौर निवासी रामबली (66) खेती-बाड़ी करते थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से रायबरेली खोया मंडी गए हुए थे। मंडी से अपना काम निपटा कर घर लौट रहे थे। सलारपुर के पास गांव की तरफ जाते समय पीछे से आ रही पिकअप से स्कूटी में टक्कर लग गई।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने रामबली को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामबली ने हेलमेट लगा रखा था। टक्कर लगने से हेलमेट गिर गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।