{"_id":"6ab971b7075bbcc5040c68a3","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-auto-rickshaw-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168540-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ऑटो की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ऑटो की टक्कर से किसान की मौत
Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गुड़िया गढ़ी पुल के पास रविवार की देर शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उनका साला घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो समेत भाग निकला।
बाराबंकी जिले के कोतवाली हैदरगढ़ के गांव रौली निवासी समर बहादुर (50) खेती करते थे। अपने साले शिवगढ़ के पूरे बरजोर निवासी पंकज के साथ बाइक से बछरावां की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे समर बहादुर की मौके पर मौत हो गई। पंकज घायल हो गए।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल पंकज को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑटो की टक्कर से किसान की जान गई है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।